Bermuda Triangle 300 सालो से भी ज़्यादा समय से रहस्य बना हुआ है. यहाँ से गुजरने वाले न जाने कितने विमानों और जहाजों को आसमान खा गया या समुद्र निगल गया. जिसका पता आज तक किसी को नहीं लग पाया|कोई कहता है, की इन विमानों को एलियंस ले गए तो. कोई कहता है ये विमान किसी हादसे का शिकार हो गये इन बातो में कितनी सच्चाई है इसके बारे किसी को कुछ नहीं पता. बरमूडा त्रिभुज जिसका दूसरा नाम शैतानी त्रिभुज और डेविल ट्रायंगल भी है. जब कभी भी दुनिया के रहस्यमयी जगहों की बात होती है, तो बरमूडा ट्रायंगल का नाम सबसे ऊपर आता है.|
कहाँ पर है (Location)
Bermuda Triangle का छेत्रफल लगभग 13,00,000 वर्ग किलोमीटर से 14,00,000 वर्ग किलोमीटर का हैं. मतलब भारत के तीन राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश के संयुक्त छेत्रफल से भी ज़्यादा | बरमूडा ट्रायंगल अमेरिका के दक्षिण में स्थित है | इसके तीन बिंदु माने जाते है – फ्लोरिडा राज्य का मिआमि शहर, प्यूर्टो रीको राज्य का सेन जुआन और बरमूडा द्वीप है |


बरमूडा ट्रायंगल का इतिहास (History of Bermuda Triangle)
कोलंबस ने सबसे पहले इसे देखा
क्रिस्टोफर कोलंबस ही वो इंसान थे. जिन्होंने सबसे पहले बरमूडा ट्रायंगल के बारे में बताया उन्होंने बताया की जब वो बरमूडा ट्रायंगल के निकट से गुजरे तो उनके कंपास ने काम करना बंद कर दिया और आसमान से एक आग का गोला आया जो की समुन्द्र में समां गया |


1872 में गायब हुआ जहाज
1872 में Bermuda Triangle गायब होने वाला पहला जहाज दी मेरी ही था. जो की कुछ महीने बाद जाकर दिसंबर 1872 में मिला. लेकिन इस पर सवार किसी इंसान के बारे में कुछ पता नहीं चला और न ही उस पर से कोई सामन चोरी हुआ.
दे मेरी की तरह ही 1881 में एलेन ऑस्टिन नाम का जहाज भी गायब हो गया, और जब वो मिला तो उस पर भी किसी इंसान का अता पता तक नही चला|
अमेरिका के गायब हुए 5 तारपीडो जहाज
जब 1945 में अमेरिका के 5 तारपीडो जहाज गायब हुए तो ये सनसनी खबर बन गयी क्युकी उन 5 तारपीडो जहाज के उड़ान भरने के कुछ देर बाद बाद ही एक सन्देश मिला जिसमे जहाज के पायलट कह रहे थे, की उनके जहाज के कम्पासो ने काम करना बंद कर दिया है, और उसी शाम एक और सन्देश मिला जिसमे वो बोल रहे थे, की उनके जहाजों का ईधन ख़त्म हो चूका है |
तो कंट्रोल रूम के अधिकारियो ने तुरंत PBM5 नाम के दो जहाज और एक मेरिनेर फ्लाइंग बोट उनकी तलाश में भेजी पर उड़ान भरते समय ही एक जहाज में बिस्फोट हो गया और दूसरा जहाज उनकी खोज में लापता हो गया इसी तरह मैरीनर फ्लाइंग बोट भी उड़न भरने के कुछ टाइम बाद ही उसमे बिस्फोट हो गया और उस बोट के पुर्जे तक नहीं मिले |


एलियन करते है उधर निवास
जानकारों की माने तो Bermuda Triangle रहस्यमयी द्वीप नहीं बल्कि एक टाइम जोन का छोर है अगर आसान भाषा में कहा जाये तो एक टाइम मशीन है, जिसका प्रयोग केवल एलियन ही करते हैं ये धरती पर स्थित एक पोर्टल है. जिसका एक गेट धरती पर है, और दूसरा गेट लाखो करोड़ो मील दूर कही एलियन के प्लेनेट पर है. जिसका प्रयोग कर एलियन हमारी धरती पर आते है, पर इस गेट का प्रयोग इंसान नहीं कर सकते इसीलिए जब कभी कोई जहाज या विमान यह से गुजरता है संभवतः उसे एलियन ले जाते है |


Good article! We are linking to this great
content on our website. Keep up the great writing.